रविवार, 24 दिसंबर 2017

||बापूजी के लिए||

मातृभूमि को किया समर्पित,
जिसने अपना तन-मन.
क्यों बहुत कठिन है आज
गाँधीजी सा जीवन.

अपनों की देख नग्नता,
जिसने त्यागा वस्त्र.
प्रत्येक युद्ध में थे जिनके,
सत्य-अहिंसा अस्त्र.

सब हैं इक मालिक के बंदे,
न किसी से तकरार करो.
जो तुम्हारा अहित चाहे,
तुम उससे भी प्यार करो.

तुमने जग को मानवता का,
अनुपम संदेश दिया है.
अपना समस्त जीवन केवल,
भारत माँ के लिए जिया है.


तुम्हारा सारा जीवन,
संघर्षों में ही बीता है.
जीवन सकल तुम्हारा जैसे,
साक्षात् भगवतगीता है.

भले चौक-चौराहों पर,
दिखते हैं गाँधीजी की मूरत.
पर उनके आदर्शों की शायद,
नहीं अब किसी को जरूरत.

राष्ट्रहित में झोंकी जिसने,
अपनी उम्र तमाम
नाम दे रहे लोग उसे,
मजबूरी का नाम.

कुछ भी कह ले कोई लेकिन,
हम तो यही कहेंगे.
बापू थे,
बापू हैं,बापू रहेंगे.

सदा याद रखेंगे हम बापू,
तुम्हारे कर्म-त्याग और संघर्ष.
तुम्हारे पथ पर चलकर ही,
हो सकेगा संसार का उत्कर्ष.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||हार||

लगभग आठ घंटे के लंबे सफर के बाद मैं घर पहुंचा.पत्नी पलकें बिछाकर  मेरा इंतजार कर रही थी.घर में गर्मागर्म चाय-पकोड़ों से मेरा स्वागत हुआ.

"बहुत जँच रहे हो प्राणनाथ."
उनके रसयुक्त वचनों ने तो मेरा हृदय जीत लिया.
रोज भोजन के साथ-साथ मुझे भी पकानेवाली के श्रीमती के मुख से ऐसी वाणी सुनकर यात्रा की सारी थकान जाती रही.उनको पत्नी के रूप में चयन करना मुझे प्रथम बार सही प्रतीत हुआ.

लेकिन सीआईडी के एस पी प्रद्युम्न की तरह मेरा माथा ठनका-
कुछ तो गड़बड़ है.

प्रायः ऊधारी,बाइक,चंदा आदि मांगने वाले,या अपना उल्लू सीधा करने वाले लोग ही ऐसे अद्भुत प्रेम का प्रदर्शन करते हैं.

"वो जो पड़ोस की शीला है न?उनके पति उनसे बहुत प्यार करते हैं."

"लक्ष्मी तुम्हें दूसरों के व्यक्तिगत विषयों पर नजर नहीं रखना चाहिए.क्या मैं तुम्हें प्यार नहीं करता?"

"दरअसल शीला के पति ने उनके लिए नौलखा हार खरीदा है."

मेरी शक की सुई सही दिशा में जाती हुई प्रतीत हुई.पर मैंने भी ठान लिया था कि इस बार मैं उसके लपेटे में नहीं आऊँगा.

"खरीदा होगा पर हमें क्या?उनकी तनख्वाह अधिक है और खर्च बहुत ही कम.हमारी कमाई तो बच्चों की फीस और गाँव में खेती-किसानी के कामों में ही खप जाती है.
दूसरों की नकल भला हम क्यों करें भई.सादगीभरा जीवन में जीने में ही जीने की सार्थकता है."

"वाह भाई वाह!तुम जो हर साल जूते,कोट,टाई,बेल्ट,चश्मा आदि पर रुपये लुटाते हो.अपने चांदी जैसे सफेद बालों को कालिख पोतकर अपने बुढ़ापे को छुपाते फिरते हो,उसमें क्या रुपये बेकार खर्च नहीं होते.मैंने एक फरमाइश क्या कर दी तुम तो मुझे ही जीवन का ज्ञान सिखाने लगे.खुद को सजाना भी क्या पाप है?"

"तुम्हारी बात सही है प्रिये!पर खुद कर्ज में डूबकर स्वयं को सोने-चांदी से सजाना तो केवल मूर्खता है."

"मैं कुछ नहीं जानती.मुझे इस बार हर कीमत पर नौलखा हार  पर चाहिए."

"पड़ोसन के कुएँ में कूदने पर क्या तुम भी कुएँ में खुद जाओगी."

"हाँ-हाँ कूद जाऊँगी.आपने मेरी जिद न मानी तो मैं मायके चली जाऊंगी."

प्रत्येक हठी विवाहिता की भाँति ही पत्नी ने अपना अंतिम और अचूक अस्त्र चलाया,
जिससे मेरा कोमल हृदय विदीर्ण हो गया.

एकाकी जीवन की कठिनाइयों को,
अविलम्ब मैं भाँप गया.
स्त्री विरह की कल्पना मात्र से,
मैं काँप गया.

और पत्नी की हार की जिद के आगे मैं हार गया.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||भीतरी के राक्छस ल मारन||

कइ साल ले जरावत आथन,
आय पाप के चिन्हारी रावन.
फेर मरे नही ओ ह,
सैतान बन गेहे हमर मन.

पइसा रइथे त पूछन नहीं कोनो ल,
चलथन अपन छाती ल फुलाके.
धरमारम के चिंता नइ हे,
रहि जथन पापकरम म भुलाके.

परनिंदा-चोरी-लबारी,
परनारी दरसन करथन.
क्रोध-इरसा के भीसन अगिन म,
हमन खुदे जरथन.

सत-असत सूझय नहीं,
भरे हे हिरदय म हमर अग्यान.
जम्मो चीज ल छोड़ जाबो,
तभो ले हमन करथन अभिमान.

आज जम्मो मिलके अपन,
भीतरी के राक्छस ल मारन.
सेवा-धरम ल अपनायके,
जिनगी ल अपन सँवारन.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||प्रश्न-उत्तर||

प्रश्न:-

सुबह हो शाम हो,
या हो चिलचिलाती दोपहर.
हरदम सड़कों से उठती धूल,
मानो घोलती है सांसों में जहर.
आखिर है वो,
कौन सा शहर?

उत्तर:-

देखकर जिसकी दयनीय दशा,
फिर न मन करे जहाँ,रखने को पाँव.
ये तो कोई भी बता देगा,
कि उसका नाम है कोण्डागाँव.

अशोक नेताम "बस्तरिया"

||बैलाडीला की व्यथा||

सूरज निकलने से पहले ही,
रोज एक भीषण शोर होता है.
स्वयं को धीरे-धीरे खत्म होता देख,
मेरा हृदय चुपचाप रोता है.

ये क्रम लगातार,
पचास सालों से चल रहा है.
कि तब से मेरा सीना,
लौहे का खजाना उगल रहा है.

केवल मेरे दोहन को,
यहाँ दौड़ रही है रेल.
यहाँ लोगों को मिला बस झुनझुना,
मस्त रह तू,उसी से खेल.

इससे मुझे कोई गिला नहीं,
क्योंकि मेरा जीवन ही है दूसरों के लिए.
पर मेरे ही संतान आखिर क्यों,
निर्धनता,उपेक्षा और अभाव का जीवन जिए.

क्यूँ मेरे अपने,
मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर हैं.
वे झोपड़ियों में रहने,
और गंदा पानी पीने को मजबूर हैं.

आज भी रोगी गाँवों में,
स्वास्थ्य सुविधाओं को तरसते हैं.
डोला बनाकर ले जाती औरतें,
रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं.

मुझ पर तो सबसे पहले,
मेरे बेटों का ही अधिकार है.
इसलिए वो सब ही,
समुचित विकास के हकदार हैं.

सोये हुए हैं लाल मेरे,
मैं करता प्रयास उन्हें जागृत करने का.
नित होता मेरा मौन रुदन,
आँसू झरते हैं नीचे,लेकर रूप झरने का.

||गाँव चो जीवना ||

बेड़ा ने हासते हुन काय मँजा,
लेहरा संग लेहरातो बीती धान मन.
ढोड़ी में खल -खल बोहतो पानी,
दखुन-सुनुन हरिक होयसे मन.

मरहान ने आपलो छाती ने धरुन गेड़ा के,
जोंधरा टाड़े आसोत आमचोय काजे.
तील बुटा मन चो फर भितरे,काय सुंदर,
तील बीजा मन खिलिर-खिलिर बाजे.

जोंधरीमन बले ठाड़े आसेत बे,
आपुन डेंग देंह के धरुन.
दात असन पंडरी जोंधरीबीजामन,
एबाट-हुनबाट गेलासेत बिगरुन.

बाड़ी ने काय मँजा,
होलासोत,लहामन ओरई.
हुनमें फर लासोत,
सेमी,कुमडा,लाऊ-तोरई.

खाले झुलुन भूँय के,
छिवुक खोजसेत बे खीरा-ककड़ी.
कोनी आसेत बे रोठ,लाम-लाम,
कोनी पातर,कोनी अकड़ी.

नानी असन तोरी डोंगरी ने,
आजि बले चिड़ई गायसे बे.
गाय चरातो बिता बले,
हुनके सुनुन खुबे सुख पायसे बे.

आसेत बे हुसनेचे ठाड़े,
आमा,चार,बेलोती,चिड़ई जाम चो रुक.
फर देउआत ए मन आमके,
आया असन रुप धरुन मेटुआत आमचो भूक.

हाते आमचो पयसा नी रहो,
पिंदतो काज नी रहो सोना-चाँदी.
साँजे बिहाने पेज मिरो आमके,
गाय-बयला काजे मिरो काँदी.

गाँव चो माटी सुँदर,
सँदर इथा चो रतो लोग.
मावली माय चो किरपा आसे,
अएदे कसन इथा काँई रोग.

तीन पुर ले नँगत सुँदर,
गाँव चो सरल जीवना.
गाँव असन सुख नी मिरे,
भले तुय अमरित के पिव ना.

अशोक नेताम 'बस्तरिया'

||इन्तजार कर||

मेरी बीवी (गाँव) से,
मुझे बहुत प्यार है.
बहती जिसके निकट,
नारंगी की पावन धार है.

उसके सिवा मैं,
किसी और को न देखूँगा.
सोचता था कि,
सौतन(शहर) कभी नहीं रखूँगा.

पर हालात ने,
मजबूर कर दिया.
मुझे अपनों से,
दूर कर दिया.

आएँगे अच्छे दिन,
अशोक इंतजार कर.
अभी जो है तेरे पास,
उसी से प्यार कर.

✍अशोक नेताम'बस्तरिया'

चाटी_भाजी

 बरसात के पानी से नमी पाकर धरती खिल गई है.कई हरी-भरी वनस्पतियों के साथ ये घास भी खेतों में फैली  हुई लहलहा रही है.चाटी (चींटी) क...