रविवार, 24 दिसंबर 2017

||नी भुलका माय बाप के||

कितरोय हार हुनमन,
देव धामी के मनाला.
तेब जाउन तुमके,
सनसार ने जनमाला.

बेमार बेरा  दवइ करला,
सूजी दियाला.
अछा रहो बेटा बलुन,
रोजे गोरस पियाला.

कपड़ा-लत्ता,इस्नू-पावडर ने,
तुके सजाला.
रहुन आपुन अनपड़,
तुके इसकूल पठाला.

आया पाउन तुके जाए खमना ने,
चार-टेमरु,पान-दतुन जुहाउक.
आउर घरे भूती करे,
तुके पेट भर खोआउक.

बाबा संगे गेला,
दुनो गोदी कोड़ुक.
मसागत करला खुबे,
एकेक पयसा जोड़ुक.

महु बेचतो,भाजी टुटातो बेरा,
हुन तुके पाट बाट ओराए.
दखुन तुचो मुचकी हाँसी,
हुनचो दुख डंड पराए.

हाट जाउन आने तुचो काज,
लाई-चन्ना,आलू भजिया,पीता कांदा.
हुनी जाने कि कसन हाल ने  चुड़े,
घरे दूय टइम चो रांधा.

बाबा जाए धरुन कोड़की,
फेकुकलाय बेड़ा ने माटी.
तीती-तीती नाँगर फाँदे,
बाजे बैला टोडरा चो घाटी

हुन तुके आपलो,
कांध ने बसालो.
नाट-मंडई,जत्रा,
दसराहा दखालो.

हुनमन दिला,
तुचो उपरे धियान.
तेबे पावलिस तुय,
आज खिंडिक बले गियान.

मंदिर नी जा,पूजा नी कर,
नी कर तुय काकेय दान.
आया-बूबा चो सेवा कर,
हुनि आत तुचो भगवान.

धन कमउन-बायले पाउन,
तुमि नी भुलका माय-बाप के.
हुन मन चो जीव के दुखउन,
नी जुहावा ना तुमि पाप के.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||तुम हो कौन?||

बसे हिय में,
तुम रहकर मौन.
न कहा कभी,
तुम हो कौन?

मेरा नहीं तुम पर,
तनिक भी अधिकार.
फिर भी आता है क्यों?
मन में तुम्हारा विचार.

तेरे स्मरण मात्र से,
मुझे सर्वस्व मिल जाता है.
मुरझाया पौध जैसे,
जल पाकर खिल जाता है.

देता मन को चरम शांति,
तुम्हारा सुनहरा रूप.
जैसे शरद ऋतु में खिली हो,
मद्धम-मखमली  धूप.

कहाँ-कहाँ नहीं खोजा तुम्हें,
नाप लिया धरा-नभ का वितान.
न मिले तुम कहीं,
है अपूर्ण अब तक मेरा संधान.

तुम हो दूर मुझसे फिर भी,
छाया है मुझ पर ऐसा नशा.
कभी हम यदि मिल गए कहीं,
तो जाने कैसी होगी मेरी दशा.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||मेघ धन्य तुम्हारा जीवन||

वन्दन हे काले-काले घन.
कि है धन्य तुम्हारा जीवन.

जब आकाश में घने,
बादल जा जाते हैं.
श्रमरत कृषक-मजदूर,
उनसे विश्रांति पाते हैं.

तुमसे ही तो है,
लोगों के मुख पर प्रसन्नता.
न बरसो तुम यदि,
तो पैर पसारती है विपन्नता.

कर्ज में डूबे कृषकों की,
केवल तुम हो एक आस.
मेघों की कृपा बरसेगी,
है उनको ये दृढ़ विश्वास.

हो जल से भरे,
किन्तु हो बिल्कुल हलके.
परहितार्थ आ जाते हो,
बड़ी दूर से तुम चलके.

शुष्क निर्झर भी तुमसे ही,
पाती है वर्षाजल.
खुश होकर गा उठती वो,
करती हुई कल-कल.

पाकर तुमसे केवल,
एक-एक जल बिंदु.
हो जाता तुमसे उपकृत,
नील विशाल सिंधु.

जलद,तुम्हारे भीतर,
है परहित का भाव भरा.
तुमसे ही है,
हरित-सुशोभित ये धरा.

तुम बरसते हो ताकि सबके,
दुख-दारिद्र का निवारण हो.
मेघ तुम जगवासियों की,
सुख-समृद्धि का कारण हो.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||मैं प्रकृतिपुत्र||

ये नीलाकाश पिता मेरा,
और हरित वसुंधरा मेरी माता है.
मात-पिता के अंक में,
मेरा हृदय अतीव सुख पाता है.

ऊपर जाती है,
जब-जब मेरी दृष्टि.
लगता ज्यों हो रही हो,
मुझ पर पितृस्नेह की वृष्टि.

नभ पर बनते हैं प्रतिपल,
बादलों के सुन्दर आकार.
है सत्य कि प्रकृति से बढ़कर,
नहीं और कोई कलाकार.

जब जीव सारे जग के,
भूख-प्यास से तरसते हैं.
तब जल का रूप लेकर,
मेघ धरती पर बरसते हैं.

संग लेकर अपने सहस्रों रंग,
रवि साँझ-सबेरे आता है.
गगन पटल पर नित्य वो,
रंग-बिरंगे चित्र बनाता है.

अपने पुत्रों को धरा ने,
कई तरह का उपहार दिया है.
उसनेे अपने गर्भ में,
अमूल्य वस्तुओं को धारण किया है.

धरती माँ के वक्ष पर जब,
किसान का हल चलता है.
उसके श्रम से द्रवित होकर,
मिट्टी सोना उगलता है.

न रुकना-थकना तुम कभी,
सबसे सरिता कहती है.
सबके हित के लिए वो,
कल-कल करती बहती है.

यहाँ विविधरंगी सुमन खिलते,
मधुर मधुकर-विहगों का गायन.
देख ऐसी अनुपम शोभा,
क्यूँ करे कोई,यहाँ से पलायन?

विशाल वृक्ष भी खड़े चुपचाप,
किसी से कुछ नहीं कहते हैं.
पर रहकर भी वे मौन सदा,
परहित कार्यरत रहते हैं.

है धन्य उस मनुज का जीवन जो,
प्राकृतिक सुषमा का संसर्ग पाता है.
है गर्व मुझे कि इस धरती से,
मेरा जनम-जनम का नाता है.

✍ अशोक नेताम "बस्तरिया"

||भारत के विकास का सच||

आज हम पहली बार किरन्दुल शहर से बाहर अंदरूनी गाँवों में गये.मेरे साथ थे शासकीय अरविन्द महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विषय के अतिथि प्राध्यापक डॉ. प्रभात पाण्डेय.

पहाड़ के उस पार गाँव का इलाका शुरू होते ही मुरम-गिट्टी व कीचड़ युक्त सड़क दिखे.
लगभग 1-2 कि.मी.आगे जाने पर एक प्राथमिक शाला दिखी.जहाँ एक शिक्षिका और कुछ बच्चे स्कूली यूनीफॉर्म में नजर आए.

रास्ता सुनसान मगर प्राकृतिक सौंदर्य से भरा पड़ा था.सड़क के किनारे खड़े पेडों की सुंदरता और पहाड़ियों से बहकर आती जलधाराओं की कल- कल ध्वनि भी बहुत आह्लादक थी.दो-चार घर मिल जाते थे,समझो वही गाँव है.कुछ महिलाएँ सड़क पर चलती दिखीं.कुछ व्यक्ति सड़क पर झूमते हुए भी चल रहे थे.

रास्ते में एक जगह एकदम सीधा चढ़ाव था,जिस पर चढ़ते हुए दोनों ओर पेड़ों की हरियाली देखना बहुत रोमांचकारी अनुभव था.
आगे  एक गाँव है मड़कामी पारा,जहाँ हाई स्कूल है,साथ ही स्कूली छात्रों के लिए एक छात्रावास भी है.

और आगे जाने पर गाँव मिला हिरोली.जहाँ दो शिक्षिकाएँ बच्चों को मध्यान्ह भोजन करवा रही थीं.उनका रसोइया न होने के कारण उन्होंने खुद भोजन बनाया था.उन्होंने बताया कि यहाँ बच्चों को स्कूल तक लाना बड़ा ही मुश्किल काम होता है-पालकों में जागरुकता का अभाव है-महुआ फूल बीनने के मौसम में तो बच्चों की संख्या और भी कम हो जाती है.हमने उनको-उनके जज़्बे को सलाम किया,वे इतने सुनसान जंगलों के बीच गाँवों में शिक्षा का अलख जगाने का साहसिक और दुष्कर कार्य जो कर रही हैं.
गाँवों के सभी शालाएँ बहुत ही सुन्दर और सुसज्जित नजर आए.

आते-आते कुछ और सुन्दर दृश्य दिखे.सेम की लताओं को सहारा देने के लिए लंबे-सीधे बाँस कतारबद्ध जमीन में गाड़े गए थे,जिस पर लिपटे हरे-भरे बेल नीले आसमान को छूने को आतुर और बहुत ही आकर्षक दिखाई दे रहे थे.गाँव के झोपड़ीनुमा घर यहाँ के लोगों की उपेक्षा और निर्धनता की कहानी कह रहे थे.

बाँस की बल्लियों और खंभों में बड़े ही कलात्मक तरीके से पिरोकर घर का घेराव किया गया था.जो बहुत ही सुन्दर प्रतीत हो रहा था.केले के पेड़ भी कुछ घरों की बाड़ियों में नजर आ रहे थे.

रास्ते में दो बच्चे हमें देखकर मुस्कराते हुए हाथ हिला रहे थे.उनके तन खुले हुए थे.वे दोनों आँगन में खेल रहे थे.शायद उनके माता-पिता घर पर नहीं थे.रुककर पास बुलाने पर निडरतापूर्वक वो मेरे पास आ गए.मैंने सोचा काश कि मेरे पास चॉकलेट होते.

वापस आते एक औरत की समाधिस्थल दिखाई दी.लम्बे-लम्बे पत्थरों को लगभग गोल घेरे में जमीन में गाड़कर खड़ा किया गया था.साथ ही एक पटल उस महिला का रंगीन चित्र,नाम व मृत्यु की तिथि भी अंकित किया गया था.संभवत: वो गाँव की एक सम्माननीय और प्रतिष्ठित महिला रही हो.यात्रा के दौरान दन्तेवाड़ा-किरन्दुल मार्ग पर भी ऐसे बहुत से पाषाण स्तंभ दिखाई दे जाते हैं.

घण्टे भर की यात्रा के वाद हम वापस किरन्दुल पहुँचा.पर लगा कि केवल एक घण्टे के सफर में मैं हजारों वर्ष पहले की दुनिया में पहुँच गया.न जाने और कितने गाँव होंगे जहाँ लोग दूषित पानी पीते होंगे,जहाँ की भर्भवती औरतें,वृद्ध,गंभीर रोगी आदि सड़कों की बदहाल स्थिति के चलते मृत्यु की गोद में सो जाते होंगे.जहाँ शहरों की चकाचौंध से दूर रातों को केवल सन्नाटा पसर जाता होगा.

कैसी विडम्बना है कि यहाँ से दिन रात लोहा ले जाकर भारत समृद्ध हो रहा है,और यहाँ के स्थानीय लोग आज तक केवल अपनी गरीबी और उपेक्षा से लोहा ले रहे हैं.

(ये विचार मेरे स्वयं के हैं.मेरे द्वारा जाने-अनजाने में किसी तरह की अपूर्ण या त्रुटियुक्त जानकारी लिखी गई हो तो मैं करबद्ध क्षमाप्रार्थी हूँ.)

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"
       

||अवधरम चो बाट के नी धरा||

पाकलो केंश-सियान देंह,
कनिया हुन चो लोउन रहे.
जाए हाथ ने बड़गी टेकुन,
मुँडे लकड़ी भारा बोहुन रहे.

लकलका घाम ने,सहर चो,
डामर सड़क ने धिरे-धिरे जाए.
लकड़ी धरा-लकड़ी धरा बलुन,
हुन बिचारी फेर-फेर चिचयाए.

सबाय घरे गेस आजिकाल,
लकड़ी कोन धरता.
डोकरी चो करलानी गोठ के,
लेत कोन करता.

बिचारी इली कसन,
नहीं चप्पल हुनचो पाँय ने.
डंडिक रेंगली-डंडिक थेबली,
बसली बे कोनी रुक चो साँय ने.

देंह में पताय,
सकत नी हाय.
नस ने बल हुनचोे,
रकत नी हाय.

मान्तर दखा तुमि,
हुनचो कमातो के.
पसना बोहायसे रोजे,
नी जाने सुस्तातो के.

आपलो दुख के,
हुन दूसरा के नी साँगे.
काँई नी हाय हुन चो घरे,
तेबले आउर के भीक नी माँगे.

मान्तर इथा तो लोग,
आउर के लूटुन खासोत.
अवधरम काम करुन भाति,
हुनमन गंगा नहाउक जासोत.

अवधरम चो बाट के,
भुलकन भले नी धरा.
पर चो धन केबय धरा नी दय,
तुमि मिहनत-मसागत करा.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||तुमा और ओरका||

मनुष्य की प्रकृति ऐसी है कि वह अपने जीवन को सरल बनाने के लिए सतत् प्रयासरत रहता है.घने जंगलों में बसने वाले आदिवासी भी प्रकृति की छत्रछाया में रहकर और उससे प्राप्त वस्तुओं से अपने जीवन को सरल बनाने का प्रयत्न करते हैं.
आइए आज मैं आपको लौकी से बनने वाली दैनिक जीवन में प्रयोग की जाने वाली पात्र तुमा(तुम्बा)और ओरका के बारे में सामान्य जानकारी दे दूँ.

क)तुमा(तुम्बा):- तुमा या तुम्बा से शायद ही कोई व्यक्ति परिचित न हो.आकार के अनुसार लौकी कई प्रकार की होती है और प्राय: छत्तीसगढ़ी में किसी भी प्रकार की लौकी को तुमा कह दिया जाता है.पर बस्तर में एक विशेष आकार की लौकी से तुमा का निर्माण किया जाता है.
गोल मटके की आकार के लौकी को उसके बेल में ही व्यस्क होकर कठोर होने दिया जाता है.सूख जाने पर  उसके शीर्ष भाग को काट कर उसे मटके की तरह खोखला कर दिया जाता है.और इस तरह तुमा का पात्र तैयार हो जाता है. लटकाने की सुविधा के लिए इसके गले में रस्सी बांध दिया जाता है.
ये तुमा ठीक थर्मस फ्लास्क का काम करता है.बस्तरवासी इस पात्र में  प्रायः मड़िया का पेज अथवा सल्फी रखते हैं.इस पात्र में 2-3 लीटर पेय पदार्थ आसानी से रखा जा सकता है.

2)ओरका:-  यह लंबे और गदा के आकार की लौकी से बनाया जाता है.इसे भी उसके बेल में सूखने दिया जाता है,फिर उसके शीर्ष भाग को गोलाकार में अनुप्रस्थ काट कर उसके भीतर के अंशों को अलग कर लिया जाता है.इस तरह ये ओरका बन जाता है.इस पात्र की सहायता से घड़े से  पानी निकालने का काम किया जाता है.(नारियल के कठोर भाग को अर्ध वृताकार में काटकर व लकड़ी का दंड जोड़कर भी ऐसे ही पात्र का निर्माण किया जाता है.)बस्तर में प्रायः हाथ-पैर धोने के स्थान के पास ओरका और मटके में पानी रखा हुआ होता है.

✍ अशोक नेताम "बस्तरिया"

चाटी_भाजी

 बरसात के पानी से नमी पाकर धरती खिल गई है.कई हरी-भरी वनस्पतियों के साथ ये घास भी खेतों में फैली  हुई लहलहा रही है.चाटी (चींटी) क...