गुरुवार, 4 जनवरी 2018

||मान-मया धन||

जसन बरतया मन,
दुल्ही घर लगे अमरला.
दखुन दूलहा के,
पीलामन ठाने थरथरला.
मस असन करया डुँडा देंह,
पिंदलोसे बागछाला.
भुत बयहा कान ने बिछु,
टोडरा ने सापमाला.
गोटयासेत डौकीमन ए रे हुन,
जे धरलोसे उटपटांग भेस.
काय हुनि आय,
मैना चो दमाँद बीता महेस?
हाय धनी पारबती,
काचो गोट के धरली.
मसान संग बिया होउक,
बन ने तप करली.
रथ-हाती-घोड़ा नइ,
बयला ने बसलोसे.
पंडरी राखड़ी के आपलो,
देंह भर घसलोसे.
एक झन बलली-नी गावा रे,
केबय आउर चो चाड़ी.
नी होए मनुक बड़े.
सादाय रलोने पैसा-गाड़ी.
पारबती संकर के मया करली,
पड़ुन-समझुन हुनचो मन के.
मान-मया धन तो रहो जीवोत भर,
काय करुआस आउर धन के.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||संगे मंडई जावाँ||

सुखमती सुन संगे सायकिल ने,
सातगाँव मंडई जावाँ.
गोठ गोठयावाँ-गीद गाँवा,
आलू भजया खावाँ.
फूल-फर,फोटो-फुगा,
फीता-फुंदरी  धरवाँ.
मुचकी मारवाँ मनमना,
मनभर मंजा करवाँ.
NO नी कर,नोनी निकर घर ले,
पयसा जब ने धरलेंसे.
खाजा खोवाउक-खिलवाँ पिंदाउक,
मैं बनी भूति करलेंसे.
बाप चो बेटा मैं बस्तरिया,
बिस्वास मचो तुय कर.
लिपिसटिक लगाव-लाल लुगा पींद,
लाल झोरा के धर.
पताय पतयाइस नहीं जाले,
बलेंसे सत्ते पासे पसतासे.
हींडते-हींडते,हाय-हाय करते,
एकलोय गागते मंडइ जासे.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||तू बदल गया||

शायद इसलिए कि,
बहुत आगे निकल गया है
बेटा सच में तू,
बहुत बदल गया है.

देश बसाया तुमने,
बहुत दूर अपनों से.
सच को छोड़के,
नेह लगा बैठे हो सपनों से.

क्या अपना गाँव,
अब तुझे नहीं भाता?
अब कभी भूलकर भी,
तू इधर नहीं आता.

क्या रास नहीं आता तुम्हें,
पक्षियों का गीत,वो स्वर्णिम प्रभात.
क्या मन नहीं करता देखने का,
वो चाँद-तारोंभरी सुन्दर रात?

झरनों की मधुर ध्वनि से,
तुम्हारा मन उचट गया?
गाँव का त्याग कर तू,
शहर से लिपट गया?

जब तेरे पैरों में न चप्पल,
और न ही जूते थे.
तब तुम रोज,
अपनी माँ के पैर छूते थे.

सब कुछ खरीद लेगा अब,
तेरे पास बहुत पैसा हो गया.
मुझे तो यकीन ही नहीं होता,
कि तू अब ऐसा हो गया.

खैर धन पाते ही मानव,
बदल जाता है,तू भी बदल गया.
न बदलेगा तू विश्वास था मन में,
अच्छा हुआ कि वो पिघल गया.

पर याद रख ये विशाल वृक्ष,
मात्र अपने सामर्थ्य पर नहीं खड़े हैं.
जमीन में बड़ी मजबूती से,
गहराई तक जमी उनकी जड़ें हैं.

उसी तरह तू यदि पेड़ है,
तो याद रख गाँव तुम्हारी जड़ है.
अपनी माटी-अपने संस्कार बिन,
कुछ भी नहीं तू,पत्थर की भाँति जड़ है.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||पूरे चो नीती-नियम सब हाजते जायसे||

पटकी अकराउन ,
समया पराते परायसे.
पूरे चो नीती-नियम सब,
अदाँय हाजते जायसे.

एबे चो पीलामन,
खुबे उड़गाड़ी,
नी खेलोत हुनमन,
लकड़़ी अउर माटी चो गाड़ी.
जनम धरला कि,
मोटोर साइकिल-मोबइल के सिखला.
सियान मन के मान नी देवोत,
लाज-सरम के बिकला.

माय-बाप कमासोत,
बेटा बसुन खायसे.
पूरे चो नीती-नियम सब,
अदाँय हाजते जायसे.

आमि भूँय चो मालिक मांतर,
कसन होली दखा आज.
बागमन के डरउन इथा,
कोलयामन करसोत राज.
दिन-राति पसना फुटउ,
कमया आसे दुख ने.
कुर्सी ने बसु सेठ-सौकार,
काय मंजा आसे सुख ने.

मालिक बनलो नवकर,
पर घरे जाउन कमायसे.
पूरे चो नीती-नियम सब,
अदाँय हाजते जायसे.

गप्पा-टुकना,ओडी-डुटी,
चाप,मसनी छतोड़ी हाजते हाजेसे.
रिरिलियो गीद नइ,मन्दर नाचा नइ,
घर-घर ने अदाँय डी जे बाजेसे.
रुक राई सरेसे,
नंदी तरई आटसत.
मिलुन रहूँ पूरे,लोग अदाँय,
भूँय बाड़ी के बाटसत.

काली चो जनमलो पीला एबे,
सियान मन के डरायसे.
पूरे चो नीती-नियम सब,
अदाँय हाजते जायसे.

कोन किले डोबली-दोना,
गाए कोन लेजा-ददरिया.
गाँव चो लुगा-पाटा छाँडला,
होला सबाय सहरिया.

डारा पाना के खाउन,
सौ बरख जीवला दादी-आजी.
एबे खासोत चिकन-चाकन,
नी मनयाओत चोरोटा भाजी.

साग-भाजी खातो बीता,
खुबे लाम उम्मर पाएसे.
पूरे चो नीती नियम सब,
अदाँय हाजते जायसे.

आगे जुग ने तो अप्पड़ रलुँ,
अदाँय तो पडहूँ-लिखूँ.
संवसार कितरो आगे बड़ली,
दखुन-दखुन बले काईं तो सिखूँ.
चिलम सुरती,
मन्द-सल्फी-लाँदा.
एमन आत जीवना के,
नसातो बीती फाँदा.

जे गियान चो बाट धरेसे,
हुनी खुबे नाव कमायसे.
पूरे चो नीती-नियम सब,
अदाँय हाजते जायसे.

पटकी अकराउन ,
समया पराते परायसे.
पूरे चो नीती-नियम सब,
अदाँय हाजते जायसे.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||कर्म ऐसे महान कर||

प्राप्ति नहीं,
ये पथ है.
इति नहीं,
ये अथ है.

तुम्हें मुझसे,
ये गिला था.
कि ऊपर से तुझे,
कुछ भी नहीं मिला था.

अब देख सब कुछ,
सौंप दिया तेरे हाथों में.
कुछ कर,न उलझा जग को,
अपनी मीठी बातों में.

न भिक्षा माँग किसी से दया की,
अपने हाथ जोड़कर.
है सामर्थ्य तुझमें कि रख दे,
हवा की दिशाएँ मोड़कर.

अनुभव-ज्ञान-धन अर्जन तेरा,
है सार्थक यदि वो परहित के काम आए.
अन्यथा धिक्कार उसे,
उचित है कि वो गंदे नाले में बह जाए.

और भी हैं संसार में,
अपने बारे में ही न सोच.
अनुभव कर,परपीड़ा में पीड़ा,
रोते हुए के आँसू पोंछ.

अब तक तो तुम,
गर्व करते रहे हो माटी पर.
वो गर्व करे इक दिन तुमपे,
अब तू कर्म ऐसे महान कर.

(फोटो:-इन्टरनेट से)

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||बस्तर का दोना-पतरी||

बस्तर जहाँ अकूत प्राकृतिक सम्पदाओं और अद्भुत सौंदर्य का धनी है,वहीं आज भी यहाँ के मूलनिवासी प्रकृतिप्रेमी होने के कारण दोने-पत्तल में भोजन करने में ही आनन्द पाते हैं.आज भी यहाँ विवाह,जन्मोत्सव-छठी,मृतक कर्म व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के अवसर पर दोने-पत्तल ही भोजन हेतु प्रयोग में लाए जाते हैं.

बस्तर साल वनों का द्वीप है इसलिए प्राय: इसी के पत्तों का उपयोग दोने-पत्तल बनाने में किया जाता है,इसके अतिरिक्त सिंयाड़ी,बरगद,सागौन,महुआ के पत्तों से भी पत्तल बनाए जाते हैं.औरतें इनका निर्माण करती हैं.

डोबला/डोबली:-बस्तर में 4 से 6 पत्तों को सिकन(बाँस की पतली सींक) से जोड़कर तथा उनके किनारों को गोल मोड़कर पत्तल बनाया जाता है.बड़े और छोटे आकार वाले पात्र क्रमश: डोबला और डोबली के नाम से जाने जाते हैं.इसमें चावल परोसा जाता है.

दोना/दोनी:-पात्र के आकार के आधार पर इसे दोना या दोनी कहा जाता है.ये 2 से 3पत्तों से बनाया जाता है.इसमें प्राय:सब्ज़ी,दाल परोसा जाता है.पेय पदार्थ पीने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है.पत्ते के दोनों सिरों को मोड़कर भी एक पत्ते की दोनी बनाई जाती है.जिसमें प्राय:लाई-गुड़(माहला सगाई आदि के रस्म में)तिल-कोंडा(शिशु के जन्म के बाद)आदि बाँटे जाता है.

चिपड़ी:-बस्तर में चिपड़ी भी बहुत प्रसिद्ध है.इसमें किसी तरह के जोड़ -तोड़ की जरूरत नहीं होती बल्कि एक पत्ते के एक सिरे के मोड़कर दोनों सिरों को दोनों हाथों से पकड़ लिया जाता है.पेज,सल्फी,शराब आदि चिपड़ी से पिए जाते हैं.

आज हम भले ही विभिन्न अवसरों पर प्लॉस्टिक के पात्रों में भोजन करने में गर्व-प्रसन्नता का अनुभव करते हैं लेकिन प्रकृति से सामंजस्य बनाकर ही अपने पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त और सुरक्षित रखा जा सकता है,ये बात शायद ये भोले-भाले और सीधे-सरल वनवासी हमसे बेहतर तरीके से जानते हैं.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||फिर से बस्तर||

अब तक मेरे,
सैकड़ों जन्म हुए.
मैंने अनेक,
शरीर धारण किए.

जन्म-मृत्यु का ये चक्र,
जब से चल रहा है.
तब से हृदय में,
मातृभूमि के लिए प्रेम पल रहा है.

इसलिए तो बार-बार,
मैं जन्म लेता हूँ बस्तर की भूमि पर.
बल्लियोें-लकड़ियों-खपरैल से,
बनाता हूँ मिट्टी का एक नन्हा सा घर.

इन वृक्षों-पर्वतों-नदियों झरनों को देख,
तन रोमांचित हो जाता है .
सघन वन में प्रतिध्वनित होते कलरव सुन,
मन कहीं खो जाता है.

छिंद,सल्फी-ताड़ पेडो़ं पर चढ़ मैं,
उनके मीठे रस से अपनी हाँडियाँ भरता हूँ.
वनोपज संग्रह कर मैं अपना,
जीवन निर्वहन करता हूँ.

घर की बाड़ी में सेमी,करेला-
लौकी-कुमडा जिर्रा भाजी उपजाता हूँ.
और उसे मैं,
साप्ताहिक बाजारों में बेच आता हूँ.

आज भी दोने में खाते हम,
हैं घरों में आज भी माटी के बर्तन.
समय बदला-सब कुछ बदले,
पर न छू सका हमें तनिक भी परिवर्तन.

हर बार जन्म से पूर्व पूछता है,
मुझसे ईश्वर,बता अब किधर?
होता है हर बार,जवाब मेरा,
और कहीं नहीं,फिर से बस्तर.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

चाटी_भाजी

 बरसात के पानी से नमी पाकर धरती खिल गई है.कई हरी-भरी वनस्पतियों के साथ ये घास भी खेतों में फैली  हुई लहलहा रही है.चाटी (चींटी) क...