मंगलवार, 6 मार्च 2018

||रुक बलेसे||

मचो ले तुचो,जीवना चलेसे.
रूक बिगर काँई नई,दुनिया बलेसे.
तेबले तुय ,हानि करसित मचो,
साँग काईं नसालूँ,आमि तुचो.
मचो पान ने खादलिस,लकड़ी ले बनालिस घर.
मके दुखा देउक,आज इतरो होलिसित हरभर.
सिरमिट चो घर बनउक,बेड़ा-खाड़ा,तरइ के पाटसीत.
दँयसे लेहरा-पानी मँय तुके,तुय मकय काटसीत.
काय मंजा सहर ने रसे,पींदसे रंग-रंग चो कुड़ता.
बठसे लोहा-पलासटिक चो कुरची ने,नी करसे आमके सुरता.
दँयसे मँय पान-फर,दँयसे लाख-लकड़ी गोंद.
मँय आसे टाड़े बिकास चो बाट ने जाले,तुय मके हरिक होउन गोंद.
तुचो हाथ होली लाल-लाल,देंह ले पसना फुटली.
आपलो बेटा के दुखा ने दखुन,मचो जीव दुखली.
मुंडे तुचो साता नहीं,पनहीं बले नई पाँय ने.
पासे काटसे मके,आव डंडिक बठ,सुसताव मचो साँय ने.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

||पिंजरा चो जीवना||

चड़इ रहसे सोन चो पिंजरा ने,
मिरसे कितरोय मीठ-मीठ चारा.
आपलो सगा ले लाफी रहुन,
कोन जाने कसन जियेसे बिचारा.

आपलोय रूक आपलोय गुड़ा,
आपलोय नंदी-डोंगरी हुनके भाए.
मान्तर आसे पर चो बँधना ने,
उड़ुन जाए तो कसन जाए.

करेसे सुरता कि संगवारी मन संग,
आमि कसन उड़ुन राने जाऊँ.
हाँसते-भुकलते,गीद गावते,
आमा,टेमरु,चड़ई जाम खाँऊ.

बिहान होली कि,
उठुन चारा खोजुक लाय जातो.
आऊर चारा खाउन साँझ बेरा,
आपलो घरे बोहड़तो.

अदाँय गेली बे पूरे चो,
हुन काय रसया बेरा.
आजि तो मचो काजे,
अइ पिंजरा चे आय डेरा.

एकलाय रहुन,भीतरे ढाकी होउन,
अमरित असन रस के बले पीव ना.
मान्तर मन नी अए केबय,
काकय बले पिंजरा चो जीवना.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

गुरुवार, 18 जनवरी 2018

||हाइकु||

रुकना नहीं.
सामने पर्वत हो.
झुकना नहीं.

बाहर नहीं.
सुख है अंतर में,
खोजो मिलेगा.

पुस्तक मित्र.
सब छूट जाएँगे.
ये होंगे साथ.

हँसो-हँसाओ.
हँसना औषधि है.
सबको बाँटो.

हाथ की रेखा.
नहीं बनाती भाग्य.
तू कर्म कर.

प्रेम है रब.
कर उसकी पूजा,
मिलेगा सब.

गर्व न कर.
अपने तन पर.
ये तो मिट्टी है.

अशोक नेताम "बस्तरिया"

सोमवार, 15 जनवरी 2018

||कुरुभूमि से-2||

कृष्ण बोले-हे अर्जुन तुम,
अकारण ही रोते हो.
क्या होगा परिणाम सोचकर,
तुम व्यर्थ चिंतित होते हो.

अभी तो युद्ध के लिए,
हुए थे तत्पर.
अब हुआ क्या,
तुम्हें हे!धनुर्धर.

सत्य का है भान तुम्हें,
तुम हो धर्म धुरंधर.
फिर अपने-पराये का मोह,
कैसे जागा तुम्हारे अंदर.

ये परिजन-कुरुभूमि और,
ये तन तुम्हें बहुत प्यारा है.
क्या ज्ञात नहीं कि जग में,
कुछ भी नहीं तुम्हारा है.

धर्मरक्षा हेतु शस्त्र उठाना,
बिलकुल भी अनुचित नहीं.
पापियों-अपराधियों को,
दण्ड देना क्या उचित नहीं?

कहा अर्जुन ने-पितामह,द्रोण,कर्ण,अश्वत्थामा,
तो बंधे हैं वचनों से,वे बिल्कुल निर्दोष हैं.
कूद पड़े हैं इस युद्ध में और भी कई,
उन असंख्य योद्धाओं का आखिर क्या दोष है?

हे धीर बुरे कर्म करके मानव,
भले थोड़ी देर मुस्कराता है,
पर हर कोई एक दिन अपनी
करनी का फल अवश्य पाता है.

द्यूतसभा में जब दुशासन ने,
द्रौपदी का आँचल छुआ था.
तब एक नारी का ही नहीं बल्कि,
पूरी नारी जाति का अपमान हुआ था.

पर सभासद सभी जड़वत खड़े थे,
कहा नहीं किसी ने एक भी शब्द.
बिलखती-चीखती रही एक अबला,
पर सभासद थे बिलकुल नि:शब्द.

और सुनो हे!पार्थ अर्धर्मी,
धर्म को जितनी हानि पहुचाता है.
उससे अधिक अधर्मी तो वो हैै जो,
धर्मज्ञानी होकर भी चुपचाप रह जाता है.

धर्मी जब स्वयं को,
असहाय पाते है.
और दुराचारी
अपना सिर उठाते हैं.

जब पुत्र ही,
माता-पिता से वाद करे.
जब मनुष्य भोगी बन जाए,
जुआ खेले,बकवाद करे.

जब खेलने की एक वस्तुमात्र,
बन जाए नारी.
जब  पड़ने लगें दुर्जन,
सज्जनों पर भारी.

तब-तब प्रकृति,
स्वयं को संतुलित करती है.
नवनिर्माण हेतु सृष्टि का,
विनाश करती है.

लोकहितार्थ किया गया,
अधर्म भी एक प्रकार से धर्म है.
क्षत्रिय हो तुम,
युद्ध करना तुम्हारा कर्म है.

पर माधव!पुनर्निर्माण के नाम पर,
मैं पाप का भागी क्यूँ बनूँ?
धर्म की रक्षा के लिए मैं,
अधर्म का पथ क्यूँ चुनूँ?

यही तो मानव का भ्रम है कि,
सब कुछ करता है वही.
पर सत्य तो यह है,कि वह
अकेला,मेरे बिना कुछ भी नहीं.

हे यशोदानन्दन,
गोवर्धन गिरिधारी,हे सुरभूप.
मैं हूँ दर्शन का इच्छुक,
दिखाएँ अपना वास्तविक रूप.

श्रीकृष्ण ने अर्जुन को,
दिव्य नेत्र दिया.
उन्होंने हरि के,
विराट रूप के दर्शन किया.

पाताल से आकाश को छूती,
मनोरम-श्यामल देह विशाल.
मानो आकार लेकर,
साक्षात् सामने खड़ा हो काल.

जब-जब जग में धर्म,
करता है चीत्कार.
तब-तब मानवता के रक्षार्थ,
लेता हूँ मैं अवतार.

जड़ चेतन समस्त जगत के,
मैंने ही बनाए हैं.
ग्रह-तारे,शशि-सूरज ये,
मैंने ही सिरजाए हैं.

भूमि-आकाश,जल-अग्नि,
जन्म-मृत्यु,हर्ष-विषाद मैं ही हूँ.
आदि-अन्त,जय-पराजय,
दिवस-रात्रि,निशब्द-निनाद मैं ही हूँ.

मोह-माया से घिरकर,
न बनो पार्थ मनोरोगी.
करो कर्म,फल की इच्छा त्यागो,
बनो तुम कर्मयोगी.

न होवो अत्यधिक प्रसन्न,
किसी तरह के सुख में.
और न कभी,
दुख मनाओ दुख में.

धर्म हो चुकी कलुषित अब,
अर्जुन इसे शुद्ध करो.
वीर हो तुम पांडुपुत्र,
शस्त्र उठाओ और युद्ध करो.

अब तक वह था मानो,
कोई नन्हा बालक अबोध.
सुनकर प्रभु की अमृत वाणी,
हुआ कुन्तीसुत को सत्य का बोध.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

शनिवार, 13 जनवरी 2018

||राम नाम नित बोल रे||

मुख से राम नाम नित बोल रे.
बाहर भटके हरि न मिलेंगे,
अंतर के पट खोल रे.
कटु वचन हैं तीखे तीर,
वचन सदा मीठे ही बोल रे.
पाप में न लिप्त रह,
समझ समय का मोल रे.
कभी किसी के जीवन में,
तू पीड़ा विष मत घोल रे.
छुपा ले लाख कर्म अपने,
खुल जाएगी तेरी हर पोल रे.
औरों का न उपहास कर.
कभी अपना हृदय टटोल रे.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

रविवार, 7 जनवरी 2018

||प्रियतम को पत्नी का पत्र||

हे प्रियतम!आपके युगलचरणकमलों का सादर वन्दन!

मैं यहाँ सन्तानों के साथ ईश्वरकृपा से सकुशल हूँ,किन्तु हे प्राणनाथ!जब से आजीविका हेतु आपने हमारा त्याग किया है,तब से हमारी दशा अत्यंन्त दयनीय हो गई है.इस शीतकाल में रवि की मधुर रश्मियाँ भी अग्निबाण सी पीड़ादायक प्रतीत होती हैं.आपके स्मरण में दिवस और रात्रि का आभास ही नहीं होता.वाटिका में विकसित कुसुम भी मूर्छित और प्राणहीन से जान पड़ते हैं.शर्करा का स्वाद नीम सा कटु प्रतीत होता है,कोयल की मधुर ध्वनि भी कर्कश जान पड़ती है.
हमारा पुत्र जो वानर की भाँति चंचल है,नित्य पाठशाला तो जाता है,पर वहाँ से वापस आते ही चलित भाषयंत्र से खेलने में लग जाता है या दूरदर्शन पर रोल नं. 21, मोटू-पतलू,डोरेमोन,बेन10 या छोटा भीम के दर्शन करने में लिप्त हो जाता है.दूरदर्शनयंत्र अवरुद्ध कर देने पर वह भूमि पर हस्त-पाद पटक-पटककर कई प्रकार से रुदन प्रदर्शित करता है.विभिन्न प्रकार के यत्न करने पर वह नियंत्रित हो पाता है,तत्पश्चात् ही मैं उसके गृह कार्यों को संपादित करा पाती हूँ.दूसरी सन्तान जो घुटनों की सहायता से गमन करती है.वह भी बड़ी चंचला है.वह गृह के बाहर-भीतर यत्र-तत्र-सर्वत्र विचरण करती है.शीत ऋतु में निर्भय होकर शीतल जल से खेला करती है.और यदा-कदा तो मृत्तिका भी खा लेती है.इन दोनों संतानों की उपद्रवों के कारण मैं अत्यंत चिंतित रहती हूँ.
आपको ये सब पढ़ते हुए अत्यन्त आश्चर्य होगा कि इस कलयुग में जब संपूर्ण विश्व यंत्रों और संचार साधनों का उपयोग कर रहा है,मैं पत्र व्यवहार किसलिए कर रही हूँ.परंतु हे प्राणेश्वर!हमारे ग्राम में अंतर्जाल की विकट समस्या के कारण मैं ऐसा करने को विवश हूँ.
प्रियतम चूँकि नववर्षागमन के पश्चात् भी हम जीर्ण-शीर्ण वस्त्राभूषणों में ही निर्वहन कर रहे हैं,अत: औरों को सुसज्जित और सुन्दर देखकर हमारे हृदय में ईर्ष्या की भयंकर अग्नि प्रज्वलित होने लगती है.
प्रियवर मुझे कुछ वस्त्र,आभूषण शाक व पुत्र हेतु लघु द्विचक्रवाहन क्रय करने हेतु १०००० पत्र मुद्राओं की बड़ी आवश्यकता है.
उक्त राशि धन आदेश द्वारा प्रेषित करें या सीधे मेरे ग्रामीण कोष के खाते में स्थान्तरित कर दें.मैं आपको आश्वस्त करती हूँ कि आगामी तीन मास तक मैं आपके समक्ष किसी भी प्रकार की कोई माँग नहीं रखूँगी.
पुन:आपके चरणस्पर्श!

आपकी सहचरी
     सुशीला

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

||मनुज हैं,मनुज बनें हम||

मानव रूप में यहाँ,
दानवों की भरमार.
क्षणिकावेश में आके जो,
करें प्राणघातक प्रहार.
धैर्य-सहनशक्ति न रही,
बात-बात पे करते हैं रार.
सम्बंधों के तार अब,
हो रहे हैं तार -तार.
वृद्ध माँ-बाप लगते आज,
सन्तानों को भार.
धर्म-दान,शिक्षा-सेवा,
बन गया व्यापार.
पैसेवाले खरीद लेते हैं अपनी जीत,
योग्य बेचारों की होती है हार.
सत्यमार्ग पर चले कोई,
होंगे यही कोई दो-चार.
मनुज हैं,मनुज बनें हम,
हो यही जीवन का सार.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

चाटी_भाजी

 बरसात के पानी से नमी पाकर धरती खिल गई है.कई हरी-भरी वनस्पतियों के साथ ये घास भी खेतों में फैली  हुई लहलहा रही है.चाटी (चींटी) क...