बुधवार, 27 जून 2018

||गाँवों में पत्तों का उपयोग||

गाँवों में रहने वाले लोग आज भी प्रकृति के सान्निध्य में जीवन-यापन करते हैं. वनों से दातौन,पान,जलाऊ लकड़ी,खाद्य पदार्थ व कई तरह के वनोपज प्राप्त होते हैं.पेड़-पौधों के साथ उनके रीति-रिवाज,मान्यताएँ और परम्पराएँ जुड़ी हुई हैं.वनों के बगैर वे जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते.बस्तरवासी पेड़ों के पत्तों से कई कलात्मक व उपयोगी वस्तुएँ बनाते हैं.आइए ऐसे ही कुछ वृक्षों के बारे में जानें.

1.सरगी:-बस्तरवासी साल को सरगी व गोंडी में कहते हैं.यह सर्वाधिक महत्व का पेड़ है.इसके हरे हरे साबुत पत्तों से दोने-पत्तलों का निर्माण किया जाता है.पत्तों को बाँस के सीकन(सींक)की सहायता से जोड़कर  पत्तल तैयार किया जाता है.गाँवों मेंअधिकांश अवसरों पर  पत्तलों में ही भोजन किया जाता है.सरगी पान में ठंडा पेज या पानी पीने का आनन्द भी अद्भुत होता है.

2.सिंयाड़ी:-यह पेड़ भी जंगलों में बहुतायत पाया जाता है.ये बेलयुक्त पौधा है और इसके पत्ते कचनार के पत्तों की तरह नजर आते हैं पर आकार में थोड़े बड़े होते हैं.छतोड़ी(बाँस से निर्मित हस्तमुक्त छाता) के निर्माण में इसी के पत्तों का उपयोग किया जाता है.साथ ही इसके पत्तों से चिपटा भी बनाया जाता है.चिपटा एक बर्तन सरीखा पात्र होता है जिसमें किसान दलहन या अन्य फसलों को संग्रहित-सुरक्षित करके रखता है.

2.फरसा:-ढाक या टेसू का स्थानीय नाम फरसा है.ढाक के तीन पात होते हैं.इसके पत्ते बड़े और चौड़े होते हैं.ग्रामवासी जब कच्ची मिट्टी की चारदीवार आदि खड़ी करते हैं तब दीवार के ऊपर इसके पत्तों कों मिट्टी से इस तरह दबा देते हैं कि दीवार के दोनों ओर पत्तों का कुछ भाग निकला रहे.बरसात में दोनों किनारों से पानी बह जाता है,जिससे दीवार जल्दी गीली नहीं होती मजबूती के साथ खड़ी रहती है.

4.छिन्द:-छिन्द(खजूर) के पत्तों का कलात्मक उपयोग सर्वविदित है.बस्तर में दूल्हा-दुल्हन इसी से निर्मित महुड़(सेहरा)धारण  करते हैं.हल्दीयुक्त जल में भीगकर यह सुनहरे रंग का हो जाता है.महुड़ पनारा जाति के भाइयों द्वारा तैयार किया जाता है.छिन्द के शीर्ष स्थल के कोमल पत्तों से महुड़ बनाया जाता है.इसके पत्तों से अन्य कई तरह की कलात्मक चीजें निर्मित की जाती हैं.
छिंद की कुछ जंगली प्रजातियाँ भी होती हैं जो झाड़ियों के रूप में पाई जाती हैं,जिसके पत्तों से बाहरी(झाड़ू)बनाया जाता है

5.आम:-आम के पत्तों का उपयोग धार्मिक कार्यों व उत्सवों में तोरण की तरह किया जाता है.साथ ही कलश में इसके पत्तों को सजाया जाता है.

इसी प्रकार बड़(बरगद),महू(महुआ)आदि के पत्तों का उपयोग भी दोने पत्तल बनाने में किया जाता है.

कुछ  लोगों का मानना है कि भौतिक वस्तुओं में ही सुख है ये बात सही नहीं है,क्योंकि प्रकृति के अंक(गोद)में जो आनन्द है वो आनन्द और कहीं नहीं है.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||मचो गोट||

जेठ चो महीना चलेसे नौतप्पा ने जमाय झन चो बाय उमजलिसे.काय काज कि एदाँय पूरे चो खपरा बीती घर मन हाजला आउर सबाय सिरमिट सीट बीती छावन बनाला.राति बेरा बले देंह पसना-पसना होउन जायसे.लकलक लकलक घाम बेरा रुक साँय ने बसलोने जीव के खुबे अराम मिरेसे.मान्तर आमचो सुख-दुख संगवारी रुक-राई मनके बले आमि धीरे-धीरे सारते जाउन्से,ए निको नुहाय.

अदाँय पूनी होलो ने असाड़ मइना समेदे.बादर गरजुन गरजुन पानी घसरायदे अरु सुरु होयदे खेती-कमानी.एबे किसान भाई मन गोबर खत आपलो-आपलो बेड़ा ने अमराला.आउर कएक झन दादा मन धान बुनुक बले मुरयाला.अदाँय 5-6 मइना किसान मन के पत्ताय नी फाबे.नांगर,बियासी,थरहा मतातो,थरहा लगातो,निंदाई-कटाई ले धरुन मंजई होत ले काकय सुगुम नी लागे.

बरसा होलोने रुक राई हरिक होउन जासत.पसु जानवर मन के नंगत चारा मिरेसे.खमन ने काँदा,भाजी,बोड़ा,फुटु असन कएक परकार चो तीजमन मिरसत जेके आमि साग रांधुन खाउन्से.अइ बेरा आमि गोंचा,अमुस,नवाखई,दसराहा,दियारी असन तिहार मन बले मानुन्से.

जीवना अमदाहा हुसनय चे नी रय.घाम ले बरसा,अरु बरसा ले सीतकार अएसे.हुसनय चे मनुक जीवना ने सुख-दुख एते रयसे.मान्तर सुरता राखा सुख पाउन ठाब ने रतो आउर दुख मिरलोने गागतो नुहाय.सबाय संग मिलुन-मिसुन अरु हरिक ने जीवना जीवतोर आय.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||बस्तर के पेड़-पौधे||

शुरु से ही मानव और प्रकृति का बहुत गहरा नाता रहा है.प्राकृतिक घटनाओं से सीखते हुए वह सतत् विकास की दिशा में अग्रसर है.यह बात और है कि विकास की इस दौड़ में वह धीरे-धीरे प्रकृति से विमुख होता जा रहा है.जंगल काटकर खेत और गाँव और गाँव शहर बनते जा रहे हैं.पर हमारे बस्तर के गाँवों में रहने वाले लोग अब भी प्रकृति प्रदत्त संसाधनों से अपना जीवन यापन करते हैं.उनके घर के आस पास ही कई ऐसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिसका उपयोग वह साग-सब्जी आदि बनाने में करते हैं.यहाँ के जंगलों में  इतने प्रकार की सब्जी-भाजी पायी जाती है कि जितनी शायद ही कहीं और पायी जाती होगी.
आइए कुछ ऐसे ही वनस्पतियों से में आपका परिचय कराता हूँ जिसका उपयोग बस्तरवासी अपने भोजन में करते है़.इनके छाया चित्र भी संलग्न हैं.
1.भेलवाँ भाजी:- यह एक तरह का घास ही है जो जंगल में मैदानी जगह पाया जाता है.यह बहुत ही छोटा होता है.इसके चार चमकदार पत्ते चारों दिशाओं में फैले होते हैं.गर्मी में यह नहीं दिखता पर बरसात के दिनों में ये जंगलों में स्वमेव उग आते हैं.इसके पत्तों की बहुत स्वादिष्ट भाजी बनती है.पर कुलथी या उड़द की दाल के साथ ये और भी आनन्ददायक बन जाता है.
2. बोदी भाजी:-यहा बेलयुक्त पौधा है.इसकी लता थोड़ी सफेदी लिए होती है.पेड़ से लिपट कर ये दूर तक फैल जाती है.इसके पत्तों को तोड़कर क्या मस्त साग बनाया जाता है.और एक खास बात नमक मिर्च के साथ इससे बड़ी स्वादिष्ट पान रोटी (पत्तों के बीच दबाकर अंगार पर बनी रोटी )बनाई जाती है.
3. डोटो लाहा:-इसका नाम मैंने अपनी माँ से ही सुना है.हल्बी में लाहा यानी कि लता होता है.यह हल्का काँटेदार बेलयुक्त पौधा है.पर काँटे बिल्कुल हानिरहित और जमीन से 2-3 बित्ते की ऊँचाई तक पाया जाते हैं.शेष उपर का हिस्सा कोमल होता जाता है.मुख्य लता पत्तों के जोड़ के स्थान से धागेनुमा सहायक वल्लरियाँ  निकली हुई होती हैं जिससे यह बड़ा सुन्दर दिखाई पड़ता है.इस लता के ऊपरी कोमल भाग को आग में भूनकर बड़ी लज़ीज चटनी बनाई जाती है.
4.पेंग भाजी:-पेंग से हर बस्तरिया परिचित है क्योंकि इसका संबंध बस्तर गोंचा से है.बाँस से बनी तुपकियों मे इसी के फल का उपयोग किया जाता है.पर इसकी भाजी आपने शायद ही खाई होगी.पेंग में फूल लगने के तुरंत बाद जब हरे-हरे फल एकदम छोटी अवस्था में होते हैं तब इसे तोड़कर बड़ी स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है.
5.टोरा:-ये एक ऐसा पेड़ है जिसे दो नामों से जाना जाता है.फूल लगने पर इसे महुआ और फल लगने पर टोरा या टोरी का पेड़ कहा जाता है.फूल से शराब व बीज से तेल निकाला जाता है ये तो सब जानते ही हैं,पर लोग इसके फल के बीच के बीज वाले हिस्से को हटाकर और उपरी हिस्से को छीलकर साग बनाते हैं ये स्वाद थोड़ा कसैला होता है.आजकल नए-नए साग-सब्जियों की आवक से टोरे की सब्जी प्रचलन से लगभग बाहर हो गई है.
6.करमत्ता:-इसका पेड़ अब बहुत कम नजर आता है.करमता के फल का साग बहुत प्रसिद्ध है.ग्रामीण इसे बाजार में विक्रय करते हैं.मई-जून में पेड़ पर फल जाते हैं.जिसके ऊपरी आवरण को हटाकर इसकी सब्जी बनाई जाती है.इसके फके फलों की सुगंध से तो सारा वातावरण महक उठता है.
प्रकृति हमारी माता है.जिस प्रकार पुत्र के पैदा होते ही माता के वक्ष से अमृत की धार स्वत: फूट पड़ती है उसी प्रकार प्रकृति ने अपनी संतानों के जीवन को सरल व सुखमय बनाने के संसाधन पैदा किया है.पर कभी-कभी सन्तान अपने माँ तक को भूल जाता है.जो कि दुखद है.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||सुख का आधार||

बहुत पुरानी बात है.किसी देश का राजा एक निर्धन  के घर पहुँचा.

"आइए राजन!हमारा सौभाग्य कि आपके पाँव हमारे झोपड़ी पर पड़े."

''मैं आपसे पारिवारिक जीवन में सुख का रहस्य जानने आया हूँ."

ठीक है महाराज.जो मुझे ज्ञात है मैं अवश्य कहूँगा.पर पहले आपको  इस निर्धन की कुटिया में हमारे साथ भोजन करना पड़ेगा."

कंगलू आदिवासी है.वनों  से उनका गहरा नाता है.जहाँ वह अपनी पत्नी और लगभग डेढ़ साल की के बेटे के साथ रहता है.वे दिन भर जंगल की खाक छानते हैं और फल-फूल-पान -लकड़ी आदि संग्रह कर जीवन यापन करते हैं.झोपड़ी में भी उनका जीवन आनन्दमय था. राजा बड़ा आश्चर्यचकित था कि अभावग्रस्त होने के बाद भी इनका जीवन किस प्रकार सुखमय है.और उसके पास जैसे सब कुछ होते हुए भी मानो कुछ भी नहीं है.

मटके के जल से हाथ धोकर महाराज कमलू के साथ चटाई पर बैठ गए.

पत्नी ने साल के पत्तों से बने दोने पत्तलों में भोजन परोसा.सहजन की भाजी बनी थी.साग कैसी बनी है? खाने के दौरान पत्नी के पूछने पर कमलू बोला-बहुत ही स्वादिष्ट बनी है.पर राजा को भोजन थोड़ा अरुचिकर प्रतीत हुअा.

खाना खाने बाद विश्राम करते हुए राजा ने कंगलू से के आगे अपना प्रश्न दोहराया.

"महाराज आपको भोजन पसन्द आया?"

"बढ़िया थी बस थोड़ी नमक कम रह गई.आपने फिर भी भोजन की प्रशंसा क्यों की?"

"मैं जानता हूँ कि मेरी पत्नी भी सुबह से रात तक व्यस्त रहती है.ऐसे में वह साग में नमक लगाना भूल जाए और मैं उनसे इस बात पर लड़ाई करुँ ये उचित नहीं है.मेरी पत्नी ने मेरी आर्थिक स्थिति जानते हुए कभी भी अपनी जिद मुझ पर नहीं थोपी.कभी कभी हम पेज-पसिया आदि पीकर ही गुजारा कर लेते है.हे महाराज मेरे विचार से दाम्पत्य जीवन के सुख का आधार है प्रेम,संतोष और एक दूसरे पर विश्वास.ये हैं तो जीवन जैसे स्वर्ग है."

राजा को अपने प्रश्न का उत्तर मिल गया.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

(तस्वीर:-इन्टरनेट से)

||धीर ने खीर||

"आइग के अजिक फुकुन देस रे बेटा,नाहले भात लोकटी छाँडेदे.".-आया बाहरी गाथते आपलो बेटा के बलली.हुन चूल्हा ने भात मँडउ रहे.लेका चो फुकतो के आइग बुतली.
"आया मैं फुकलें तो मान्तर आइग तो बुतली."बेटा बललो.
"हुसन नुहाय बेटा!अजिक धीरे-धीरे आउर लाम साँस धरुन फूक तेबे आइग धरेदे."आया बलली.
लेका हुसने करलो आइग तुरते धरली.
आया बलली-"बेटा सनसार में काईं तीज उबुकनाय नी मिरे.काँई बले काम धीर धरुन मिहनत करलोने ने पुरा होयसे.बलसत नइ कि-धीर ने खीर."

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"
(फोटो:-इन्टरनेट से)

||वो शख़्स||

रास्ते पर खड़े बच्चों को देख मेैंने बाइक रोक दी.
मेरे रुकते ही हाइवे पर 8-10 साल के 5 लड़के-लड़कियों ने जिनके हाथों में चार,कुसुम,जामुन और छिन्द से भरे दोने थे,मुझे घेर लिया.वे बच्चे मासूम सूरत-साँवली देह और कुछ जगहों से फटे-मैले कपड़े पहने हुए थे.दो लड़कों ने स्कूल ड्रेस पहन रखा था.

मैंने एक जामुन का एक दोना ले लिया.

"दस रुपया दोना."-उन्होंने दाम बताया.

20 रुपये का नोट देकर मैं उनसे रुपये लौटाने की बाट देखने लगा.पर उनके पास चिल्लर नहीं थे.पैसे वापसी की आस में मैं वहीं ठहर गया.लगभग 10 मिनट बाद वहीं एक कार भी आकर रुकी.

कार से एक नौजवान उतरा.
उसने छिन्द के पाँच दोने खरीद लिए और पाँच सौ रुपये का एक नोट बच्चों की तरफ बढ़ाया.
उसने बच्चों से कहा-"बेटे तुम्हारे पास चिल्लर नहीं है.कोई बात नहीं.मैं तुमसे एक प्रश्न पूछता हूँ.यदि मुझे सही जवाब मिला तो सारे रुपये तुम्हारे."

"पूछिए."बच्चों की आखें खुशी से चमक उठीं.

"मैंने 50 रुपये के छिन्द खरीदे और 500 रुपये का नोट दिया.बताओ मुझे कितने रुपये वापस मिलेंगे?"

"चार सौ पचास." सबने एक साथ जवाब दिया.
अब उनके मुख पर विजयी मुस्कान थी.

"अब सारे रुपये तुम्हारे.इसे चिल्लर कर आपस में बराबर बाँट लेना.माता-पिता अगर शराब पीते हैं तो उन्हें रुपये बिल्कुल भी मत देना."वह बोला.

"जी सर."बच्चे खुशी से चिल्लाए.

"आपने ऐसा क्यों किया?-मैंने पूछा.

"क्योंकि मैं इनकी गरीबी का दर्द समझ सकता हूँ.अपनी परिश्रम से अर्जित धन से जीवन यापन करने वाले ये लोग कभी भी  अपना ईमान नहीं बेचते.अभाव में जीना क्या है,ये मैं अच्छी तरह जानता हूँ.क्योंकि मैंने भी बचपन में इनके तरह का ही जीवन जिया है.इनके बीच रहते हुए आज मैं अपना आर्थिक स्तर सुधार पाया हूँ.ऐसे में मैंने इनके चेहरे पर थोड़ी सी खुशी लाकर बहुत बड़ा तो नहीं पर दिल को तसल्ली मिलने लायक काम तो जरूर किया है."

"आपका नाम क्या है?शायद वर्तमान में आप किसी बहुत बड़े पद पर हैं?-मैंने पूछा.

"मैं ये सब नाम के लिए नहीं करता.इसलिए नाम तो मैं नहीं बताउँगा.और रही बात पद की,तो कोई भी व्यक्ति पद से नहीं बल्कि अपने कर्मों से बड़ा होता है.अच्छा दोस्त चलता हूँ."
कहकर वह कार स्टार्ट कर आगे निकल गया.

मैंने बाकी बचे 10 रुपये से छिन्द का एक और दोना खरीद लिया और बाइक स्टार्ट कर आगे बढ़ गया.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||पालनार का रास्ता||

सच तुम्हारी सुंदरता से,
मैं पड़ गया था धोखे में।
काली ही सही मगर,
कितनी चिकनी थी तुम्हारी देह।
तुम्हारी खूबसूरती पर चार चाँद लगाते थे,
आस-पास खड़े कुसुम,आम,जामुन के पेड़।
तुमसे होकर बहता था चुपचाप,
सफेद अर्जुनवृक्षों के जड़ों को छूता हुआ,
बिल्कुल बर्फ की तरह ठंडा
और मटमैला मदाडी़ नाला.
जिसकी जल लहरियों संग खेलती थीं,
पेड़ों की के बीच से आती हुई
सूरज की सुनहरी किरणें.
तुम से होकर आती थीं
शहरों तक आदिवासी औरतें-बहनें,
शहर में काम करने,
लकडियाँ बेचने या मंडिया पिसवाने।
तुमसे ही होकर जाते थे शिक्षक,
अंदरूनी गांवों में,ज्ञान का प्रकाश फैलाने।
पर किसे पता था कि तुमने अपने सीने में,
मौत का सामान छुपा रखा था।
इससे पहले कि कोई संभल पाता,
सब कुछ ख़त्म हो चुका था।
और अब,जब मैं जान चुका हूं तुम्हारी हकीकत,
मेरे दिल में तुम्हारे लिए,
वो पहले जैसा प्यार कैसे जन्मेगा?
✍अशोक नेताम "बस्तरिया"
(तस्वीरें इन्टरनेट से)

चाटी_भाजी

 बरसात के पानी से नमी पाकर धरती खिल गई है.कई हरी-भरी वनस्पतियों के साथ ये घास भी खेतों में फैली  हुई लहलहा रही है.चाटी (चींटी) क...