मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019

||पूनी दिन||

कारतिक मइना,
काय मंजा पूनी दिन.
उदलिसे पंडरी जोन उपरे.
अरु घसरायसे मंजपुर ने,
चांदी असन छकछका उजुर.
उजुर ने सब दखा दयेसे.
अमली-आमा,सींद-सलफी,
बाँवोस-सिवना,महू-सरगी.
जमाय ठीया आसत,ओग्गाय.
होलासत बे हरिक आज,
रसया उजुर ने नहाउन.
नंदी-तरई चो पानी ने बले,
लहर संग नाचेसे जोन सुँदरी.
सीतकार चो बेरा.
लोग बसलासत कोठार ने,
मंजी आइग के धरउन.
उचलासत जोंधरा,
गोटयासत सुक-दुक चो गोट के.
सुरता करसत आगे बेरा चो.
पूरे चो गोटुल चो.
पूरे चो सियान मन चो कीरति चो.
पूरे चो धरम अरु सतजुग चो.
बलसत बेर-जोन तो केबय नी पलटला.
मान्तर मनुक आज कितरो पलटलो.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||धान मिसाई||

छत्तीसगढ़ में धान,मक्का,ज्वार,कोदो-कुटकी,मंडिया,रामतिल,तिल,उड़द,मूँग,कुलथी
जैसे अनाज,दलहन व तिलहन फसलें उगाई जातीं हैं.
धान प्रमुख फसल होने के कारण यह धान का कटोरा कहलाता है.आजकल धान की कटाई के बाद धान मिसाई का काम जोरों पर है. धान मिसाई के कई तरीके यहाँ प्रचलित हैं.

आइए कुछ तरीकों के बारे में जानें.

1.आदमी के पैरों से:-पकने की अवधि के आधार पर धान दो तरह के होते हैं.लम्बी अवधि में तैयार होने वाला धान माई व जल्दी पकने वाला धान तुरिया कहलाता है.तुरिया धान मैदानी इलाकों में व बहुत कम मात्रा में बोया जाता है.बस्तर में इसकी मिसाई पैरों से ही कर ली जाती है.

2.दौरी फाँदना:-कोठार के बीचों बीच लकड़ी का एक खंभा होता है.खंभे से रस्सी द्वारा तीन-चार बैलों को जोड़कर धान के उपर चारों ओर घुमाया जाता है. धान के अलग हो जाने तक यह प्रक्रिया चलती रहती है.

3.बेलन द्वारा:-कोठार में धान की बालियों को गोलाई में बिखेर दिया जाता है.फिर बेलन की सहायता से धान की मिजाई की जाती है.बैलों को पीछे से या बेलन के ऊपर बैठकर हाँका जाता है.धान अलग हो जाने तक फसल को दो-तीन उलट-पलटकर उस पर बेलन चलाया जाता है.

4.ट्रैक्टर द्वारा़:-ट्रैक्टर से की जाने वाली मिसाई भी बिल्कुल बेलन की मिसाई के समान है क्योंकि इसमें भी वही क्रम अपनाना होता है.अंतर बस इतना है कि इससे कम समय में उसकी अपेक्षा अधिक काम हो जाता है.

5.थ्रैशर से:-मशीनों ने आदमी के जीवन को एकदम अासान बना दिया है.अब धान की मिसाई के लिए लोग थ्रैशर मशीन का ही उपयोग करते हैं.यह सबसे कम समय लेता है.इसमें चावलयुक्त व चावलरहित धान स्वत: अलग हो जाते हैं.जबकि अन्य तरीकों में धान को सूप या पंखे की सहायता से अलग करने की विधि अपनानी पड़ती है.

आज वैज्ञानिक तरीकों ने मनुष्य की जीवन शैली को बदल दिया है.आज आदमी के पास समय ही समय है.पर ये उसी पर निर्भर है कि वह उस समय का सदुपयोग करे या दुरुपयोग.

✍ अशोक नेताम "बस्तरिया"

||मय बोट दएँदे||

मय बलते रहें कि
एसु बोट नी दँयें.
मान्तर अदाँय,
मँय बोट देउ चे आँय.
बोट दिन लाइन ने ठाड़े रहुन,
अरु धरुन बोटर कारड के.
मय दखेंदे बाट ,
मचो बोट देतो पारी अमरतो चो.

हुसने,
जसन बाट दखलें मैं तुचो,
मचो सकत भर.

बोट अमरलो ने जसन,
नेतामन छोलसत बड़े-बड़े.
असन करेंदे,उसन करेंदे.
जे माँगासे,हुन दँयदें.
आउर जीतने ने हुनिमन,
मुरुम सड़क ने धुड़का उड़ाते,
टींट-टींट करते जासत,
झाकुन दखत बले नहीं.
पूछत नहीं
कि कोन जिवला-कोन मरला
हुनि नेता असन तुय बले,
मके दिलीस धोका.
दखाउन रंग-रंग चो सपना.

मके छांडुन एकलाय,
होउन गेलिस आउर चो.
तुय काय जानिस आज कितरो,
चिपा होयसे मके दार-चाउर चो.
हाय तुके मय नी चिनलें.
तुचो असन लबरा के पतयालें.

मचो एक झन चो,
बोट नी दीलो ने,
राजा बनुन जायदे,
तुचो असन चो कोनी ठग.
आउर पाँच साल चुहकेदे,
गरीब जनता चो रकत के,
पानी चो जड़ु असन.

हुनि ने बारा तारिक ने,
एक दिन काजे,
मचो जमाय काम के छाँडुन,
मय बोट देउक जायँदें.
बोटिंग ठान ने जाउन, ,
मसीन चो बटन के चेपाँयदे.
आउर अंडकी चो सिहई के,
सबके हरिक होउन मय दखाँयदे.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

रविवार, 10 फ़रवरी 2019

||वही मनुष्य है||

विपत्तियाँ परीक्षा लेती हैं सबकी,
विकट परिस्थियों में भी जो धीर धरे.
वही मनुष्य है.

रंग रूप जैसा भी हो सब संतान हैं ईश्वर की.
सबसे समता का व्यवहार करे.
वही मनुष्य है.

क्यों न मृत्यु ही सामने आकर खड़ी हो जाए,
धर्म और सत्य के पथ से न टरे.
वही मनुष्य है.

स्वयं हँसता रहे सदा जो,
और सबके जीवन में प्रसन्नता के रंग भरे.
वही मनुष्य है.

मात-पिता की करे सेवा.
अपने जन्मभूमि के सम्मान के लिए जिये-मरे.
वही मनुष्य है.

परमपिता परमात्मा को जो देखे सबके भीतर.
हिंसा-छल-कपट से हमेशा रहे परे.
वही मनुष्य है.

अपनी पीड़ा पर अश्रु तो सभी बहाते हैं,
पर जो औरों की पीड़ा हरे.
वही मनुष्य है.

✍अशोक कुमार नेताम

मंगलवार, 1 जनवरी 2019

||मैं दीया हूँ||

मैं दीया हूँ.
तुम्हारी तरह सजीव तो नहीं
पर औरों के लिए मैं जलता हूँ,
जीवन के अंतिम क्षण तक.

मैं जलता हूँ..

ताकि मेरे आलोक में
बढ़ सके कोई दिक्भ्रमित पथिक,
अपने लक्ष्य की ओर.

ताकि मेरे आगे करबद्ध हो,
कोई माँ करे ईश्नर से प्रार्थना
अपने पुत्र के लम्बी उम्र की .

ताकि मेरी रौशनी में पढ़ सके,
उस गाँव का गरीब बच्चा,
जहाँ नहीं पहुँच सकी है
बिजली अाज तक.

तुमने खड़े कर रखे हैं,
जहाँ में कई मजहबी दीवार.
पर मेरा कोई मजहब नहीं,
हिन्दू हो या मुस्लिम,
सिक्ख हो या इसाई.
मैं घर-घर बाँटता हूँ रौशनी.
और लाता हूँ सबके जीवन में खुशियाँ.

हाँ जलते हुए पीड़ा होती है मुझे,
पर देखके औरों के चेहरे पे रौनक,
मैं भूल जाता हूँ अपने सारे दर्द.

दुनिया हँसती है हँसे,
अपने रास्ते चलता रहूँगा.
औरों से जलना नहीं आता,
बस औरों के लिए जलता रहूँगा.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

सोमवार, 24 दिसंबर 2018

||गाँव में पाए जाने वाले कंद||

ठंड के दिनों में गरमागरम उबले हुए कंद/कांदा खाने  का मजा ही अलग है. गांव की बाड़ियों में प्रायः कई तरह की कंद पाए जाते हैं.इनमें से कुछ तो एक बार उगा लेने पर बारिश के दिनों में स्वत: ही उग आते हैं.आइए जानें कुछ ऐसे ही स्थानीय कंदों के बारे में......

1.लाट कांदा:-ये छत्तीसगढ़ी में डांग कांदा कहलाता है.घर की बाड़ी में उगाया जाने वाला यह बेलयुक्त पौधा है.इसकी बेल पर ही काँदे लटके हुए होते हैं.दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन खिचड़ी में यह कंद भी मिलाया जाता है.

2.पीता कांदा:-लाट कांदा की तरह दिखने वाला यह कांदा एक जंगली बेलयुक्त पौधा है.इसे करु कांदा के नाम से भी जाना जाता है.जड़ के अंतिम छोर में पाया जाने वाला इसका कंद आकार में छोटा होता है.नाम से स्पष्ट है कि इसका स्वाद कड़वा होता है.पर लोग इसे उबालकर बड़े मजे से खाते हैं

3.केसुर कांदा:-यह काँदा उन प्राकृतिक पोखरों या खेतों में पाया जाता है जो साल भर पानी से भरे रहते हैं.दलदल से भरे खेत में पैरों से टटोलकर कांदा का पता  लगाया जाता है.फिर हाथ से काँदा निकाल लिया जाता है.एक पौधे के नीचे एक कंद ही मिलता है.इसे भी उबालकर खाया जाता है.यह बड़ा ही स्वादिष्ट होता है.खैर इसके स्वाद का मजा तो आपने जरूर लिया ही होगा.

4.नांगर कांदा:-शकरकंद को नांगर कांदा के नाम से जाना जाता है.इसकी खेती बरसात के दिनों में की जाती है.इसे प्राय:कलम विधि से उगाया जाता है.जमीन में कतारबद्ध मेड़ बनाकर कुछ दूरी पर इस पौधे के कलम गाड़ दिए जाते हैं.तीन चार-महीने में कंद तैयार हो जाने पर मेड़ की खुदाई कर कंद प्राप्त कर लिया जाता है.इसका स्वाद  मीठा होने के कारण ही यह शक्करकंद कहलाता है.प्राय: तीन किस्म का शकरकंद उगाए जाते हैं-लाल,भूरा और सफेद रंग के.यह कंद उपवास आदि के दौरान फलाहार के रूप में लिया जाता है.

5.आलू कांदा:यह वृक्षनुमा पौधा है.सेमल पेड़ की तरह दिखने के कारण यह सेमर कांदा भी कहलाता है.पौधे के नीचे तैयार होने वाला इसका कंद लगभग कलाई के बराबर मोटा और काफी लंबा होता है.बिलकुल सफेद रंग का यह कांदा बड़ा ही स्वादिष्ट होता है.उबला कांदा बाजार में बेचा जाता है.व्रतादि में इसका सेवन किया जाता है.

6.भैंसा ढेटी कांदा:-इसके कंद भैंस की सींग की तरह जुड़वा होने के कारण ही यह भैंसा ढेटी कांदा कहलाता है.इसकी लता में कांद लगते हैं.साथ ही इसका जड़ भी कंद के रूप में परिवर्तित होता है.इसका भूमिगत कंद जंघा के बराबर आकार का और बड़ा स्वादिष्ट होता है.

7.कोचई कांदा:-अरबी कंद का स्थानीय नाम कोचई है.ये प्राय:घरों घर पाया जाता है.घर की बाड़ी या खेत के मेड़ पर इसका कंद गाड़ दिया जाता है.फिर ये हर साल अपने आप उग आते हैं.यह गले में खुजली पैदा करता है इसलिए खटाई के साथ इसकी सब्जी बनाई जाती है.खुजली रहित कोचई उबालकर खाई जाती है.

8.जिमी कांदा:-जिमी कांदा छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध कांदा है.जिमीकंद भी साग  बनाने में प्रयुक्त होता है.यह भी खुजली उत्पन्न करता है.खटाई के साथ इसकी सब्जी बनाई जाती है.इसे उबालकर काटकर व सुखाकर लम्बे समय तक उपयोग में लाया जा है.पीड़ित व्यक्ति को इसकी सब्जी बवासीर से  खिलाई जाती है.

इस प्रकार कांदा और ग्रामीण जीवन का आपस में एक अटूट रिश्ता है.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

बुधवार, 31 अक्टूबर 2018

||सौम्या के लिए||

प्रतिमा की भाँति,
बिलकुल मौन हो.
स्वप्न हो कि सत्य हो,
कहो तुम कौन हो?

नील नयन,
लहराते केश.
स्वभाव सरल,
और सादा वेश.

निकलते हैं जब,
मुख से वचन.
लगता ज्यों,
बरस रहे हों सुमन.

आह ईश्वर की अद्भुत-
सुन्दर ऐसी  रचना.
जो देखे तुम्हें,
असंभव है उसका  बचना.

लिखूँ तुम पर कुछ और,
पर मिलते नहीं है शब्द.
देखकर तुम्हें सदा,
मैं हो जाता हूँ निश्शब्द.

तुम बिन रस नहीं,
किसी भी रस में.
कहो न रखूँ कैसे मैं,
हृदय को अपने वश में.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

चाटी_भाजी

 बरसात के पानी से नमी पाकर धरती खिल गई है.कई हरी-भरी वनस्पतियों के साथ ये घास भी खेतों में फैली  हुई लहलहा रही है.चाटी (चींटी) क...