रविवार, 24 दिसंबर 2017

||परिवर्तन से न डर||

मत ला उदासी,
अपने मुख पर.
बहा मत आँसु आज,
अपनेे दुख पर.

ऐसा परिवर्तन तो,
होता ही रहेगा.
क्या तू ,
बस रोता ही रहेगा.

क्या नहीं देखा तुमने कि,
जो पेड़ पतझड़ में ठूँठ रह जाते हैं.
वही बहारों के मौसम में,
हरे-भरे होकर मुस्कराते हेैं.

प्राणदायिनी नदी भी जब,
भीषण गर्मी में सूख जाती है.
वर्षा होने पर वही,
कल-कल कर गीत गाती है.

रोग से पीड़ित व्यक्ति,
कितनी कड़वी दवाइयाँ खाता है.
तब जाकर वो,
बेहतर स्वास्थ्य का आनन्द पाता है.

कठिनाई शत्रु नहीं तुम्हारा,
वह तो तुम्हारा सखा है.
तुमने व्यर्थ ही अपने मन में,
भय को पाल रखा है.

आगे क्या होगा न सोच,
सब कुछ ईश्वर पर छोड़ दे.
होकर निर्भय चल पथ पर,
जीवन को एक नया मोड़ दे.

तू अकेला है तो क्या हुआ,
है संग तेरे अपनों का आशीष.
कुछ कर ऐसा कि तेरे माता-पिता,
गर्व से उठा सकें अपना शीश.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||काचोय जीव के नी कलपावा||

रात-दिन दुखा चो,
आगी ने जरेन्से.
आपलो नाती के,
पागा ने धरेन्से.
साँजे बिहाने मैें,
घरे बुता करेन्से.
पाकली केंस मचो,
होउन गेलें मैं सियान.
माय-बाप चो करा सेवा बलुन,
बाटसोत आउर के गियान.
छांडला मके मचोय बेटा-बोहारीमन,
नी देत कोनी बल धियान.
सुना तुमी सबाय बले
काय असने चे करासे?
आपलो आया-बूबा चो,
गोठ के तुमी नी धरासे?
काचोय जीव के नी कलपावा रे,
नाहलेक उफड़ुन मरासे.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||विकास कब आएगा||

गाँव का लड़का,
विकास शहर गया.
देख वहाँ की चकाचौंध,
वो वहीं ठहर गया.

शाम होते ही शहर,
रौशनी से नहा उठता है.
फल-सब्ज़ियों,कपडों-मिठाइयों का,
बड़ा सा बाज़ार सजता है.

यहाँ सब डिब्बाबंद,
मिनरल वाटर पिया करते हैं.
वहाँ के लोग नदी का,
जल पीकर जिया करते हैं.

शहर में कुत्ते भी,
कार की सवारी करते हैं.
गाँव में रोगी बिना गाड़ी के,
तड़पकर मरते हैं

यहाँ देखा उसने,
बड़े-ऊँचे शानदार महल.
देर रात तक,
रहती है यहाँ चहल-पहल.

गाँव में रहने वाला,
लकड़ियों से झोपड़ी बनाता है.
रात होते ही सारा गाँव,
सन्नाटे में डूब जाता है.

विकास रम गया शहर में,
अब उसे गाँव नहीं भाता.
उसके लिए तरस रहे सब,
पर वो गाँव नहीं जाता.

उसका पिता कहता है-
क्या कोई ये बताएगा.
कि विकास शहर से,
कब मेरे गाँव आएगा.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||आमचो जीवना||

बड़े बिहान मैं निकरलें,
खमना बाट बुलुक.
शीतकार चो समया ने,
रान चो सोभा दखुक.

जे बाट बले जाए नँजर,
चारो खुट धुँआर चे धरु रहे.
जसन कोनी सुँदरी सनसार के,
आपलो बस ने करु रहे.

बाटे तरइ ने लाल-लाल,
बोडेंदा चो फूल फुलु रहोत.
मछरी चो लालच ने कोकोड़ामन,
धड़ि-धड़ि ओग्गाय बसुन रहोत.

चार डाहका पूरे चो,
रुक के बल दखुक नी होय.
मान्तर लाफी चो गोठ के,
एकीदाँय टड़ंग ने सुनुक होये.

सीत ने देंह असन,
थरथर-थरथर थरथरे.
जसन बाघ के दखुन,
कोनी कोडरी थरथरे.

चुलचुल चिडरा-लमहामन,
एबाट-हुनबाट डगाओत-पराओत.
कोयली-मयना-सुआ-पंडकीमन,
काय सुँदर मीठ गीतमन के गाओत.

खिंडिक समया पाछे,
काय सुँदर बेर उदली.
बेर ओस ने जोन असन,
पंडरी दखा दिली.

बेर उजर रुक मन के चिंगड़ुन,
खमन भीतरे अमरे.
जसन अंधार ने कई हजार ठान,
दीया एकी संग जरे.

चार-पाँच ठान कोलया मन बले,
राने दखा दिला.
रुक के तो सारते जाउँसे कहाँ रसोत बे,
हुनमन माइ-पिला.

जोंगले  मैं दुय चार ठान,
सूका लकड़ी.
कोनी मोठ-कोनी पातर,
कोनी लाम-कोनी अकड़ी.

सबाय के रचुन मैं,
सिंयाड़ी लहा ने बाँधले.
काँध ने बोहुन लकड़ी के,
आपलो घर ने आनलें.

हुनी ने हमचो घर गोसाइन,
भात-साग राँधली.
माइ-पिला मिसून खादलूँ,
खुबे हरिक लागली.

ए भूँय,ए लेहरा,ए पानी,
ए सरगी,महू,चार सिवना.
एचोय किरता ने चलेसे,
उदिम ने आमचो जीवना.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||कास कि में कुकुर होतेंव||

जे ह पाल-पोस के बड़े करिस,
ओखरे से मुहु मोड़ लिन.
सियानी के बेरा म बेटामन ह,
अपन बाप ल छोड़ दिन.

आज लालू सहर के चउराहा म,
साल ओढ़के भीख माँगथे.
फेर कोइ ल दया नी आवय,
कभु खथे,भुक्खा रहि जथे.

धरम के जमाना चल दिस,
आज कोन दूसर के चिंता करथे.
आज के मनखे ह तो,
अपनेच्च बर जिथे अउ मरथे.

लालू देखथे कि पइसावालामन,
कुकुर ल अब्बड़ मया करथें.
ओला काँध म बइठाथें अउ,
अपन बइहाँ म पोटारके धरथें.

फेर गरीब ल देखके,
इहाँ काखरो छाती नइ पिघलय.
कुकुर घूमते कार म अउ,
कउनो ल सइकिल तक नी मिलय,

सहर म कुकुर बिस्कुट अउ,
बड़ मजा म भात-साग खथें.
अउ गरीब तो कभु बिन खाये,
पानिच ल पीके चुपचाप सुत जथें.

साबुन म नहातेंव में,
बिस्कुट-मिठइ खातेंव.
गाड़ी म बइठ के,
में ह जगा जगा जातेंव.

मालिक संग महु ह,
सुघ्घर नींद म सोतेंव.
हे बिधाता कास कि,
मे ह कुकुर होतेंव.

सोचत-सोचत-जाड़ म काँपत,
लालू ह साल ल ओढ़के सुत गिस.
अउ अइसे सुत गिस कि,
बिचारा दुबारा कभ्भु नइ उठ सकिस.

✍अशोक नेताम "बस्तरिया"

||आओ सब मिलकर रहें||

तुम शहर में रहते हो,
हम गाँव में रहते हैं.
तुम रोड में चलते हो,
हम बाट में रेंगते हैं.
तुम चावल खाते हो,
हम चाउर खाते हैं.
तुम ड्रिंक करते हो,
हम मंद पीते हैं.
तुम जाब करते हो,
हम बूता करते हैं.
तुम चप्पल पहनते हो,
हम पनही पहनते हैं.
तुम पियार करते हो,
हम मया करते हैं.
तुम कसम खाते हो,
हम किरिया खाते हैं.
तुम घर में रहते हो,
हम कुड़िया में रहते हैं.
तुम झाड़ू लगाते हो,
हम बाहरी में बहारते हैं.
तुम बरस करते हो,
हम दतुन करते हैं.
तुम सेल्फी लेते हो,
हम सल्फी लेते हैं.
तुम मेरिज करते हो,
हम बिहाव करते हैं.
तुम्हारे घर प्रकाश होता है,
हमारे यहाँ उजुर होता है.
तुम्हारे घर दरवाजा है,
हमारे घर खपाट है.
पर इतने मात्र से तुम हमें,
खुद से अलग न मान लेना.
हम भी किसी से कम नहीं,
ये भली भाँति जान लेना.
तुम हो,जिसके अंश.
हम भी तो हैं,उसी के वंश.
जब तुम्हें और हमें,
उसी ने बनाया है.
फिर किस अज्ञान ने,
हमें भरमाया है.
क्यों न एक दूसरे से,
हम अपना सुख-दुख कहें.
एक आदमी होता सदा अधूरा,
आओ हम सब मिलकर रहें.

✍अशोक नेताम बस्तरिया

।। मैं एक भूला पंछी।।

तय करके,
मीलों का सफर।
मैं जब-जब,
आता हूं घर।

लगता है जैसे समय के,
पंख निकल आते हैं।
सारे कीमती पल,
मानो फुर्र से उड़ जाते हैं।

इस बार जब मैं,
अपने गांव आया।
मेरे दिमाग में एक,
नया ख्याल आया।

इस बार मैंने,
एक अनोखा काम किया।
मैंने सेल निकालकर,
घड़ी को ही बंद कर दिया।

मैंने समझा कि मेरे आगे,
ईश्वर भी झुक गया।
और मेरी घड़ी के साथ ही,
समय भी रुक गया।

हो चाहे वो दुनिया का,
सबसे बड़ा अमीर।
भला कौन डाल सका है,
वक्त के पैरों में जंजीर।

आखिर हुआ वही,
जो होना था।
मेरे हिस्से में फिर से,
केवल रोना था।

सोने जैसा समय,
पल भर में बीत गया।
मैं हार गया और,
वक्त मुझ से जीत गया।

मैं एक भूला पंछी,
मेरा कहाँ स्थायी ठिकाना है।
भोर होते ही दाने की तलाश में,
मुझे बहुत दूर उड़ जाना है।

✍ अशोक नेताम "बस्तरिया"

चाटी_भाजी

 बरसात के पानी से नमी पाकर धरती खिल गई है.कई हरी-भरी वनस्पतियों के साथ ये घास भी खेतों में फैली  हुई लहलहा रही है.चाटी (चींटी) क...